आपका अपना चैनल IDS Live पर अपने धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रम, स्कूल प्रार्थना, भागवत कथा, सत्संग, भजन संध्या, जागरण, मंदिर आरती की HD रिकॉर्डिंग एवं सीधा प्रसारण (Web Live) करवाने हेतु आज ही सम्पर्क करें . . .
Sunday, 25 November 2018
Wednesday, 21 November 2018
Tuesday, 20 November 2018
Monday, 19 November 2018
Saturday, 3 November 2018
स्वस्तिक बनाने की सही विधि एवं महत्त्व क्या हैं ?
प्रिय पाठक, आज हम आपको स्वास्तिक बनने की सही विधि के विषय मैं बताने जा रहे हैं। दोस्तो अक्क्षर लोग स्वास्तिक को बीच से काट कर बनाते हैं क्या आप जानते है की यह विधि गलत हैं और इसी कारण हमें इसका पूर्ण परिणाम प्राप्त नहीं होता हैं ।
गणेश पुराण के अनुसार स्वस्तिक को भगवान श्रीगणेश का स्वरूप माना गया हैं। इस चिन्ह में प्रत्येक विध्नों अौर अमंगल का नाश करने के गुण हैं। स्वस्तिक को हिंदू धर्म में ही नहीं अपितु सभी धर्मों में पवित्र माना गया हैं। पुराणों में स्वस्तिक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना हैं। स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन अौर सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होती हैं। घर में भिन्न प्रकार से स्वस्तिक बनाने से सुख-शांति, व्यापार में उन्नति अौर सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।
Monday, 15 October 2018
विशाल चुनरी यात्रा
इंदौर : भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा पिछले 9 वर्षों से बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष चुनाव आचार संहिता के चलते विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता चुनरी यात्रा में प्रत्यक्ष रुप से सम्मिलित नहीं हो पाए और इसीलिए विधायक के समर्थक और साथी संजय कौलपे के संयोजन में चुनरी यात्रा निकाली गई। हर वर्ष किसी ना किसी सामाजिक उद्देश्य को लेकर चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इस बार सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा के लिए बड़ा गणपति एवं एरोड्रम थाने के सामने दो विशालकाय मंच बनाए गए थे। चुनरी यात्रा बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर रामचंद्र नगर चौराहा,कालानी नगर ,एरोड्रम थाना होती हुई बिजासन माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर लगभग 2 किलोमीटर लंबी चुनरी बिजासन माता को अर्पित की गई। चुनरी यात्रा में विधायक सुदर्शन गुप्ता तो प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हुए किंतु धार्मिक सद्भावना के चलते भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा,महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ सहित अनेक भाजपा नेता व पार्षदों ने माता भक्तों का स्वागत किया। वहीं भाजयुमो के नेता व इंदौर में ऐतिहासिक महादंगल का आयोजन कराने वाले धीरज ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही सिरपुर से महेश चौधरी के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में युवाओं का जत्था माता के जयकारों के साथ उपस्थित हुआ। बिजासन माता की चुनरी लाखों सितारों से जड़ी हुई थी, जिसे सैकड़ों कारीगरों ने अपने हाथों से सजाया था। मार्ग में अनेक मंचों से चुनरी यात्रा का व्यापारिक एवं रहवासी संगठनों ने स्वागत किया। चुनरी यात्रा में उपस्थिति का आलम यह था कि जब यात्रा का एक सिरा कालानी नगर चौराहे को भी पार नहीं कर पाया था वही चुनरी यात्रा का दूसरा सिरा बिजासन माता मंदिर पर पहुंच चुका था। चुनरी यात्रा में चुनाव आचार संहिता का भी प्रभाव दिखाई दिया।इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित नहीं हो पाए किन्तु विधायक सुदर्शन गुप्ता की मेहनत रंग लाई और चुनरी यात्रा हर वर्ष की तरह पूरे जोश खरोश के साथ निकली।
Thursday, 20 September 2018
Subscribe to:
Posts (Atom)