विधायक जीतू पटवारी को मतदाताओं को मतदान की अपील करने के लिए शराब मिठाई व नगद रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा है गंगा विहार कॉलोनी में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई तीन लोग हिरासत में वाहन जप्त...
आपका अपना चैनल IDS Live पर अपने धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रम, स्कूल प्रार्थना, भागवत कथा, सत्संग, भजन संध्या, जागरण, मंदिर आरती की HD रिकॉर्डिंग एवं सीधा प्रसारण (Web Live) करवाने हेतु आज ही सम्पर्क करें . . .
Thursday, 16 November 2023
Wednesday, 15 November 2023
ऐतिहासिक स्वागत मोदी जी का
क्या लाजवाब रोड शो.... इंदौर मे मोदी जी का
ऐसा ऐतिहासिक स्वागत मोदी जी का शायद ही हिंदुस्तान में कहीं हुआ होगा...Monday, 2 October 2023
टेम्पो से मेट्रो और जमीन से चाँद तक पहुँचे हम....!
मेरा इंदौर शहर अब बैलगाड़ी और तांगों की सवारी नहीं करता... अब वो हवा से बात करता हैं, जमीन से चाँद तक जाता हैं... मनोरंजन की दुनिया में भी वो 5 जी की स्पीड अपनाता हैं... मेरा शहर अब बदलता नजर आता हैं... जमीन से मेट्रो देखता हैं... तकनीक से चाँद की जानकारी जुटाता हैं... चाँद पर तिरंगा लहराता हैं... ब्रह्माण्ड को नाप 300 से अधिक देशों में अपने नाम का डंका बजाता हैं... मेरा देश, शहर अब बैलगाड़ी, तांगों में नहीं मेट्रो में सफर कर अब फुले नहीं समाता हैं... विजन हो तो हर चीज में कामियाबी मिल जाती हैं... जज्बा अगर हो तो पानी में भी सुरंग बन जाती हैं... हमारे देश की इस तरक्की ने भारत को नया मुकाम दे दिया... दुनिया के नक्शे में भी अपना अलग नाम हो गया... ओद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर ने सारे विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ी हैं... स्वास्थ्य, सफाई, वायु प्रदूषण में भी नंबर वन आकर हर इंदौरी की छाती 56 की हैं...
Monday, 18 September 2023
6 दिसंबर 1992 बाबरी मस्जिद विध्ववंश का असली वीडियो
अभी तक आपने टीवी न्यूज में रिपोर्ट देखी होगी...
आज हम सभी को 6 दिसंबर 1992 बाबरी मस्जिद विध्ववंश का असली वीडियो दिखाते हैं, जो आपने नहीं देखा होगा, ये दिन हम हिंदुओं के लिए शौर्य दिवस होता है इसके लिए कारसेवकों तथा अनेक शूरवीरों ने आहुति दी है, उन्हें कोटि कोटि नमन...Sunday, 2 October 2022
लगातार छठवीं बार स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में इंदौर ने बाज़ी मारी
इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर… लगातार छठवीं बार स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में इंदौर ने बाज़ी मारी… कई शहरों को पछाड़ कर इंदौर ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि… राष्ट्रपति ने इंदौर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा अवार्ड....
Tuesday, 16 August 2022
आजादी का अमृत महोत्सव
" India Celebrates 76th Independence Day "
15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी का 75वीं वर्षगांठ (75th Independence Day) मनाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान चला रही हैं ।
Sunday, 14 August 2022
आजादी का अमृत महोत्सव का सीधा प्रसारण 56 दुकान से....
Monday, 28 February 2022
आज तक जनलोकपाल क्यों नहीं आया...?
Friday, 4 February 2022
यह होती हैं बेटियाँ....
बिटिया ही अपने पिता के लिए इतनी चिंतित हो सकती हे, और कुछ नासमझ लोग इन प्यारी बेटियो को बोझ समझने लगते हे।।
अपने पिता को इससे ज्यादा प्यार करने वाली बेटी ( Daughter ) आपने इसके पहले कभी नहीं देखी होगी.... इसीलिए बोलते है इन्हें पापा की परियां ❤️❤️ यह होती है बेटियां.... आंख में आंसू आ जाएगा इस बच्ची की बात सुनकर देखिए ओर आंखें न भीगे तो मुझे बताइएगा जरूर.....Friday, 2 July 2021
Wednesday, 5 May 2021
लड़की ने सबकी बोलती बंद कर दी...
पहले तो लगा ये लड़की क्या बोलेगी, बोली तो सबकी बोलती बंद कर दी....
Tuesday, 2 February 2021
अमर शहीद श्री गजेंद्र राव सुर्वे का 16 वां शहीद स्मृति समारोह
अमर शहीद श्री गजेंद्र राव सुर्वे का 16 वां शहीद स्मृति समारोह, 2 फरवरी 2022
Tuesday, 8 September 2020
Tuesday, 11 August 2020
हम कहते हैं ना किशोर कुमार "थे" नहीं "हैं"
ऐसे कलाकार बच्चे जहाँ खड़े होते हैं, वहाँ मंच बन जाता है।
वास्तविक स्केल (Bm) पर किशोर दा का ऐतिहासिक गीत उठाने वाली फ़नकारा का नाम "नेहा नाज़" बताया गया है, संभवतः क़व्वाली गाती हैं .. इससे अधिक जानकारी नहीं हैं... संगीत के विद्वान संज्ञान में लें...Monday, 6 April 2020
Tuesday, 12 November 2019
दरबार-ए-अशरफिया में मनाया गया ईद मिलाद अन नबी जश्न . . . . .
भारत समेत दुनिया के कई देशों में 10 नवंबर को ईद मिलाद-उन-नबी मनाया गया ! ईद मिलाद-उन-नबी का नाम सुनते ही मन में ये सवाल उठने लगता है कि ये कौन सी ईद है और मुसलमान साल में कितनी ईद मनाते हैं ! तो इसका जवाब ये है कि ईद का अर्थ होता है ख़ुशी यानी ईद मिलाद-उन-नबी का मतलब है नबी के जन्म की ख़ुशी ! नबी यानी इस्लाम के आख़िरी पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (570-632). हज़रत मोहम्मद का जन्म सऊदी अरब के शहर मक्का में साल 570 ईस्वी में इस्लामिक वार्षिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख़ को हुआ था ! इस्लामिक कैलेंडर लूनर नियम पर आधारित है इसलिए इस्लामिक तारीख़ और अंग्रेज़ी तारीख़ अलग-अलग होती है ! इस बार 12 रबी-उल-अव्वल 10 नवंबर को है इसलिए रविवार को ईद मिलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है ! मुसलमानों का विश्वास है कि अल्लाह ने अलग-अलग समय पर दुनिया के हर हिस्से में अपना संदेश देने के लिए अपने दूत भेजे हैं जिन्हें नबी या पैग़म्बर (पैग़ाम यानी संदेश देने वाला) कहा जाता है ! हज़रत मोहम्मद अल्लाह के भेजे गए आख़िरी दूत हैं !
Tuesday, 6 August 2019
शिक्षा स्थान से जन्म स्थान तक KKC मैत्री क्लब की संगीतमय यात्रा
Thursday, 3 January 2019
Monday, 24 December 2018
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली गई श्री राम शौर्य यात्रा
"विश्व हिन्दू परिषद" मालवा प्रान्त, महू द्वारा धार्मिक अनुष्ठान एवं श्री राम शौर्य यात्रा सम्पन्न
अयोध्या में भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर पुननिर्माण के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र में विशाल धर्मसभाये आयोजित हो रही है .. इसी श्रृंखला के अंतर्गत महु जिले की समस्त प्रखंडों की शौर्य यात्रा व धर्म सभा स्थानीय उत्तम गार्डन महु में दिनांक 23/12/2018 को आयोजित की गई... हज़ारों की संख्या में स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाया ...
श्री राम शौर्य यात्रा मैं मुख्य रूप से संत श्री 1008 ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज कालाकुंड, संत श्री स्वामी अरुणानंद जी महाराज, इंदौर, महू गुरूसिन्ध सभा के अध्यक्ष श्री हर्षित जी भाटिया, प्रान्त संघठन मंत्री श्री ब्रजकिशोर जी भार्गव, श्री वेदप्रकाश जी त्रिपाठी, प्रान्तीय सदस्य, जिला अध्यक्ष प्रकाश खण्डेलवाल, जिला धर्मप्रसार प्रमुख नीलेश जी बिवाल उपस्थित थे..
श्री ब्रजकिशोर जी भार्गव ने श्री राम जी के मंदिर निर्माण में आ रही बाधा के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण शुरू होना चाहिये..